फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prime Minister's Effigy Burnt Over NEET Exam Leak Scandal

Jind News: नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Fri, 15 May 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Effigy Burnt Over NEET Exam Leak Scandal
14जेएनडी13-नीट परीक्षा लीक होने पर विरोध करते एनएसयूआई के सदस्य। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने वीरवार को चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा किलाखों विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर नीट परीक्षा की तैयारी की थी लेकिनपेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य और मेहनत दोनों को बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के विश्वास पर सीधा हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत अपने पद से हटना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिन छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा की तैयारी में लाखों रुपये खर्च किए हैं उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक के कारण विद्यार्थियों को मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ा है, जिसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रवेश लाठर, सचिन राठी, मंजीत खोखरी, अजमेर रेढू, बिट्टू मनोहरपुर, आशीष मलिक, रोमन सोरखी, नीका मलिक, प्रवीण लोहारी, सोनू साहू और रितिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed