फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prime accused in Harnampur shooting incident arrested within 12 hours; firing was done using a licensed weapon.

Jind News: हरनामपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, लाइसेंसी हथियार से की थी फायरिंग

Sun, 21 Jun 2026 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jun 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
Prime accused in Harnampur shooting incident arrested within 12 hours; firing was done using a licensed weapon.
फोटो 10 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। शुक्रवार शाम को हरनामपुरा गांव में बिजली कर्मचारियों से हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए युवक पर फायरिंग करने के आरोपी 60 वर्षीय बसावा राम को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता में डीएसपी उचाना संजय कुमार ने बताया कि 19 जून को गांव हरनामपुरा में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान धमतान साहिब निवासी बसावा राम मौके पर पहुंचा और बिजली बंद होने को लेकर कर्मचारियों से बहस करने लगा।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान गांव हरनामपुरा निवासी सुरेंद्र पुत्र गुरचरण मौके पर पहुंचा। उसने बिजली कर्मचारियों और बसावा राम के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों में तनाव बढ़ गया। बसावा राम बिजली कर्मी पर गोली चलाई लेकिन गोली मध्यस्थता करने आए सुरेंद्र को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसावा राम ने अपने लाइसेंसी हथियार से सुरेंद्र पर छह राउंड फायर कर दिए। एक गोली सुरेंद्र की जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी हथियार सहित मौके से फरार हो गया जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सुरेंद्र के बयान पर थाना सदर नरवाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


गिरफ्तारी की मांग को लेकर सदर थाने के बाहर बिजली कर्मचारियों व ग्रामीणों का प्रदर्शन
हरनामपुर गोलीकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरनामपुर के ग्रामीण, घायल के परिजन और बिजली निगम के कर्मचारी सदर थाना नरवाना पहुंच गए। सभी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच उचाना के डीएसपी संजय कुमार ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसके बावजूद बिजली निगम के कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कर्मचारियों का कहना था कि आरोपी का विवाद पहले बिजली कर्मचारियों से हुआ था और उसने फायरिंग भी कर्मचारियों को निशाना बनाकर की थी लेकिन गोली बीच-बचाव करने आए युवक को लगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराएं नहीं लगी तो पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप कर ब्लैकआउट किया जाएगा। करीब ढाई बजे तक कर्मचारी थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी कि अलग से एफआईआर दर्ज करने के बजाय संबंधित धाराएं इसी मुकदमे में शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

फोटो 10 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।

फोटो 10 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed