{"_id":"6702ddbbc9e72333cd03ceb4","slug":"price-of-1509-variety-paddy-is-getting-less-than-last-year-jind-news-c-199-1-jnd1001-124031-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पिछले साल से कम मिल रहा 1509 किस्म धान का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पिछले साल से कम मिल रहा 1509 किस्म धान का भाव
Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
उचाना। इन दिनों मंडी में धान 1509 की आवक शुरू हो गई है। अब तक मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 5732 क्विंटल धान आ चुका है। अब तक सबसे अधिक भाव 2985 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। बीते साल इन दिनों भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल था। बीते साल की अपेक्षा किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास कम भाव मिल रहा है। किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद है।
किसान सुखबीर, कुलदीप, राममेहर ने कहा कि इस बार फसल का उत्पादन समय पर धान की रोपाई नहीं होने, कम बारिश के चलते भी फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को जो भाव से उम्मीद है वो भाव भी इस बार नहीं मिल रहा है। बीते साल भाव अधिक थे, लेकिन इस बार सीजन की शुरूआत से ही भाव कम मिल रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान 1509 के भाव से उम्मीद थी क्योंकि इस बार उत्पादन धान का कम है। मंडी में जब किसान फसल लेकर आया तो किसानों को बीते साल से कम भाव मिल रहे है। भाव कम मिलने, उत्पादन कम होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान की भरपाई भाव बढ़ने से ही किसानों को होगी। आवक अब बढ़ने लगेगी। भाव बढ़े तो किसानों को कुछ फायदा हो सकता है। इस बार धान 1509 की फसल किसानों के लिए अब तक घाटे का सौदा बन रही है।