फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preventing Infections Through Hand Hygiene is Possible: Dr. Rajesh Bhola

हाथों की सफाई से संक्रमण से बचाव संभव : डॉ. राजेश भोला

Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Preventing Infections Through Hand Hygiene is Possible: Dr. Rajesh Bhola
07जेएनडी05: नागरिक अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं को हैंडवॉश की जानकारी देते हुए डॉ. राजेश भोला।
जींद। नागरिक अस्पताल में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर सीएमओ डॉ. सुमन कोहली की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ और आम नागरिकों को हाथों की सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि हाथों की सफाई स्वास्थ्य सुरक्षा की सबसे सरल, सस्ती और प्रभावी विधि है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हाथ धोने की आदत अपनाकर डायरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस और इन्फ्लूएंजा जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, संक्रमण फैलने के 50 प्रतिशत से अधिक मामले हाथों से फैलने वाले जीवाणुओं के कारण होते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को फाइव मोमेंट्स ऑफ हैंड हाइजीन का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हैंडवॉश की सही तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। अस्पताल स्टाफ को हैंड हाइजीन से संबंधित पोस्टर और ब्रोशर वितरित किए गए तथा हैंड सेनिटाइजर और साबुन के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से भी अपील की कि वह घर-घर में हाथ धोने की आदत को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हाथ स्वस्थ जीवन की नींव हैं।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी वार्डों और ओपीडी में मरीजों व उनके परिजनों को हैंड हाइजीन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसएनओ इंद्रो, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, प्रिया, मीना, रेखा, सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed