{"_id":"68d4365a51f3a1178b0821b6","slug":"preparations-to-hand-over-the-sectors-sewerage-and-drinking-water-system-to-the-public-health-department-jind-news-c-199-1-jnd1002-141480-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग को देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग को देने की तैयारी
Thu, 25 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी11-सेक्टर आठ में खाली प्लॉट में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
जींद। सेक्टर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था अब जन स्वास्थ्य विभाग को देने की तैयारी है। इसके लिए एडिशनल चीफ सेक्टरी हरियाणा सरकार की ओर से पत्र जारी हुआ है। अक्तूबर के अंत तक सेक्टर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाने की योजना है। वहीं दूसरी ओर सेक्टरवासियों ने इसके प्रति रोष जताया है।
सेक्टरवासियों का कहना है कि सेक्टर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी तो सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को अच्छी तरह नहीं देख पाएगा क्योंकि शहर का बड़ा हिस्सा जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन आता है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहर के सेक्टर छह, सात, आठ, नौ, दस व सेक्टर 11 आते हैं। इन सेक्टर के लगभग छह हजार कनेक्शन एचएसवीपी के अधीन आते हैं जबकि जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन शहर के अधीन 31 हजार से अधिक कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
हरियाणा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सेक्टर नौ बैठक कर इस आदेश के प्रति रोष जताया है। सेक्टर नौ से प्रधान कर्मपाल देशवाल, सेक्टर आठ के प्रधान सतवीर बांगड़, सेक्टर सात से प्रधान बिजेंद्र लाठर व सेक्टर छह से प्रधान डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा कि सेक्टरों की वाटर सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था को एचएसवीपी से हटने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि सेक्टर में पेयजल व्यवस्था बहुत मेहनत के बाद कुछ ठीक हुई है और सीवरेज की व्यवस्था में अभी और सुधार की आवश्यकता है। सीवर की निकासी आगे सुचारू रूप से नहीं हो रही है जिससे बार-बार सीवर लीक होते रहते हैं। वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एचएसवीपी के कर्मचारी और अधिकारियों से मिलकर के उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं।
बॉक्स
जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले क्षेत्र में सीवरेज व पानी व्यवस्था चरमराई रहती है। यदि सेक्टर का कार्य भी जन स्वास्थ्य विभाग को दे दिया गया तो यह व्यवस्था और भी चरमरा जाएगी और सेक्टर निवासियों की और बुरी तरह बदहाली होगी। सभी सीवर लीक रहेंगे और समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं होगा। -बिजेंद्र लाठर, सेक्टर सात प्रधान
बॉक्स
सेक्टर की सीवरेज व्यवस्था की देखभाल करने का दायित्व और पानी से संबंधित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास ही रहना चाहिए। यदि इसमें कुछ बदलाव करने की सरकार सोचती है तो सभी सेक्टरवासी इससे नाराज हैं और वह कोई बड़ा आंदोलन करने से दूर नहीं हटेंगे। -सचिन बड़ाला, महासचिव सेक्टर आठ
बॉक्स
सेक्टरवासियों ने मौखिक रूप से अवगत करवाया था कि वे सीवरेज और पेयजल व्यवस्था एचएसवीपी के अधीन चाहते हैं। उनकी ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर सेक्टरवासी लिखित में इसके बारे में देते हैं तो उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया जाएगा। -अनुज ढांडा, जेई एचएसवीपी
वर्जन
सेक्टरवासियों की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग को सौंपे जाने की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। अगर सरकार के आदेश अनुसार व्यवस्था में परिवर्तन किया जाता है और सेक्टरों की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन आती है तो सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -कर्मवीर एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग जींद