{"_id":"66f9a556b80396c8020ce114","slug":"preparations-for-elections-in-uchana-vis-area-in-final-stage-jind-news-c-199-1-sroh1006-123704-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना विस क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना विस क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में
Mon, 30 Sep 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
जींद। विधानसभा चुनाव को लेकर उचाना उपमंडल प्रशासन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य ने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,18,507 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 1,01,419, पुरुष मतदाता 1,17,088 हैं। दिव्यांग मतदाता 1218 हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाता 3,023 हैं। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 162 राजकीय प्राथमिक पाठशाला उचाना मंडी मध्य भाग को मॉडल बूथ, बूथ नंबर 157 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी दाई ओर को सखी बूथ, बूथ नंबर 216 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा मध्य भाग को युवा बूथ तथा जीएसएच पालवां दाई और बूथ नंबर 127 को दिव्यांग बूथ बनाया गया।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाएं। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की मतदान के दिन हिंसा फैलाए तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके। विवेक आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर 85 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया गया है। मतदाता के सहमति देने के उपरांत ही मतदान कराया गया है। उचाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा अनुरूप 223 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने निशुल्क एवं फेयर चुनाव करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे पांच अक्तूबर को अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान करें।