फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pre-submission Viva Held at CRSU; Renu Gives Presentation

Jind News: सीआरएसयू में हुआ प्री-सबमिशन वाइवा, रेनू ने दी प्रस्तुति

Tue, 28 Apr 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pre-submission Viva Held at CRSU; Renu Gives Presentation
27जेएनडी32-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शोधार्थी और स्टाफ। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शोधार्थी रेनू यादव का प्री-सबमिशन वाइवा आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शोधार्थी की ओर से अब तक किए गए शोध कार्य का समग्र एवं गहन मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन


शोधार्थी रेनू यादव ने अपने शोध विषय पर तथ्यपरक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने अध्ययन के उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करते हुए अनुसंधान की पद्धति, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, नमूना चयन, विश्लेषण के विभिन्न उपकरणों एवं तकनीकों, प्रमुख निष्कर्षों तथा शोध के व्यावहारिक एवं शैक्षणिक महत्व पर विस्तारपूर्वक के बारे में बताया।
विज्ञापन

उनकी प्रस्तुति न केवल विषय की गहराई को दर्शाती थी बल्कि उनके शोध के प्रति समर्पण, गंभीरता एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को भी प्रतिबिंबित करती थी।
प्रस्तुति में प्रयुक्त आंकड़ों, चार्ट्स एवं उदाहरणों ने उनके शोध को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। इस दौरान विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. जसवीर सुरा एवं प्रोफेसर एसके सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। परीक्षकों ने शोध की गुणवत्ता, विषय की समसामयिक प्रासंगिकता तथा उसके सामाजिक एवं शैक्षणिक महत्व की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि प्री-सबमिशन वाइवा शोधार्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक चरण होता है। यह न केवल उनके शोध कार्य की गुणवत्ता का आकलन करने का अवसर प्रदान करता है बल्कि उन्हें अपने शोध को अंतिम रूप देने से पूर्व उसमें आवश्यक सुधार, संशोधन एवं परिष्कार करने का भी अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed