फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pratibha emerged victorious in the Saraswati Gaatha quiz competition.

Jind News: सरस्वती गाथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभा ने मारी बाजी

Sat, 17 Jan 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pratibha emerged victorious in the Saraswati Gaatha quiz competition.
16जेएनडी09: प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत संस्थान - फोटो : reasi news
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को सरस्वती महोत्सव के उपलक्ष्य में इम्पोर्टेंट डे सेलिब्रेशन समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती गाथा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों से सरस्वती नदी, भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बीए फाइनल ईयर की छात्रा प्रतिभा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि जस्सी ने द्वितीय और सिमरन व तनु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मुनीश कुमार और प्राचार्य डॉ. बबीता पवार ने की। डॉ. बबीता पवार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के बौद्धिक विकास और सांस्कृतिक चेतना के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अध्यापिका रविंदर और सुरक्षा ने संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed