फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pradeep, accused of forcing woman MPHW to commit suicide, arrested

Jind News: महिला एमपीएचडब्लयू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी प्रदीप गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Pradeep, accused of forcing woman MPHW to commit suicide, arrested
सफीदों । महिला एमपीएचडब्ल्यू द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप कुमार को काबू किया है। इससे पहले पुलिस ने आशा वर्कर बानो देवी को काबू किया था। पुलिस को दी शिकायत में गांव दालमवाला निवासी राममेहर ने कहा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी 2022 में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में एमपीएचडब्ल्यू के पर भर्ती हुई थी। फरवरी 2024 में उसकी पत्नी की पोस्टिंग गांव भुसलाना में हुई थी। पिछले 15-20 दिन से उसकी पत्नी लक्ष्मी परेशान थी। उससे इस बात का कारण पूछा तो लक्ष्मी ने बताया कि भुसलाना का स्टाफ उसे परेशान करता है। वहां की आशा वर्कर उसकी बात नहीं मानती। जब उसने उसकी रिपोर्ट की तो बानो ने उसके ऊपर जातिगत शब्द बोलने बारे लक्ष्मी की शिकायत एसएमओ से की। प्रदीप आईए, कोऑर्डिनेटर जगदीश व आशा वर्कर बानाे ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। स्टाफ के दुर्व्यवहार के कारण उसकी लक्ष्मी काफी तनाव महसूस किए हुए थी। 27 सितंबर को आशा वर्कर बानो, प्रदीप व जगदीश ने उसकी पत्नी लक्ष्मी को झूठे बिलों पर साइन करने के लिए कहा, लेकिन लक्ष्मी ने साइन करने से मना कर दिया। उन तीनों से तंग आकर लक्ष्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने कहा कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को नामजद कर जांच शुरू की थी, जिसमें से पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed