{"_id":"695e92603f5c6cae3303ed1e","slug":"prachi-saini-won-a-gold-and-a-bronze-medal-in-the-junior-national-fencing-championship-jind-news-c-199-1-jnd1010-146600-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राची सैनी ने जूनियर नेशनल फेंसिंग में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राची सैनी ने जूनियर नेशनल फेंसिंग में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता
Wed, 07 Jan 2026 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी05: प्राची सैनी नेशनल फेंसिंग में स्वर्ण मेडल दिखाती हुई। स्रोत कोच
जींद। प्राची सैनी ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया है। उड़ीसा के कटक में पांच से दस जनवरी तक हो रही जूनियर अंडर-20 राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किया है।
16 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची सैनी पहले से ही एशियन कप की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपने अनुभव, तकनीकी कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्राची सैनी अब तक राष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में लगभग 50 पदक जीत चुकी हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वे एक स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
फिलहाल प्राची भारतीय खेल प्राधिकरण एसएआई के अंतर्गत खेलो इंडिया स्कीम के तहत अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस उपलब्धि के बाद प्राची के निवास स्थान पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। खेल प्रशिक्षकों, परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।