{"_id":"6a286830a2058d7f9409ccfc","slug":"prachi-from-maharashtra-anu-from-uttar-pradesh-and-amayra-from-bhiwani-emerged-as-winners-jind-news-c-199-1-sroh1009-154791-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एआई बेटियों ने रचा इतिहास... महाराष्ट्र की प्राची, उत्तर प्रदेश की अनु और भिवानी की अमायरा बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एआई बेटियों ने रचा इतिहास... महाराष्ट्र की प्राची, उत्तर प्रदेश की अनु और भिवानी की अमायरा बनीं विजेता
विज्ञापन
09जेएनडी05: सेल्फी विद डॉटर दिवस पर बीबीपुर गांव में एआई सेल्फी विद डॉटर प्रतियोगिता में अभिया
जींद। सेल्फी विद डॉटर दिवस पर मंगलवार को बीबीपुर गांव में एआई सेल्फी विद डॉटर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की एआई बेटी प्राची, उत्तर प्रदेश की अनु और हरियाणा के भिवानी की अमायरा को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश की छिपाई पंचायत को सेल्फी विद डॉटर फॉर पंचायत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विशेष बात यह रही कि पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार तीन डिजिटल बेटियों ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। हरियाणा के राजकुमार ने अपनी एआई बेटी का वह फ्रेम भी ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जिसे उन्होंने अपने घर में लगाया हुआ है।
कार्यक्रम में देशभर की 2000 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ 12 देशों के प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े। इस दौरान 80 वर्षीय बुजुर्गों ने अपनी बेटियों के साथ सेल्फी लेकर भावनात्मक संदेश दिया जबकि बेटियों ने सेल्फी विद डॉटर विषय पर गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
सुनील जागलान बोले-अब वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है अभियान
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग भी की गई। अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर अब केवल एक अभियान नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान और समान अधिकारों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात सुधार के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले नागरिकों को एक लाख रुपये का गुप्त इनाम देने की बात कही। कार्यक्रम में सेल्फी विद डॉटर लेने वाले माता-पिता और बेटियों को नंदिनी जागलान व याचिका जागलान ने सम्मानित किया। अमेरिका के सोशल साइंटिस्ट रॉबर्ट बेकर और नेपाल के बिक्रम श्रेष्ठ ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे बेटियों के सम्मान और सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।