फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PR purchased more than one lakh quintals of paddy

Jind News: एक लाख क्विंटल से अधिक पीआर धान खरीदा

Wed, 06 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
PR purchased more than one lakh quintals of paddy
05जेएनडी10: मंडी में आई धान 1121। संवाद
उचाना। पीआर धान की खरीद से लेकर अब तक हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में पीआर धान की सुचारु रूप से खरीद प्रक्रिया जारी है। खाद्य आपूर्ति विभाग पीआर धान की खरीद कर रहा है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि एक लाख 10 हजार क्विंटल पीआर में से एक लाख आठ हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। 20 करोड़ 33 लाख रुपये खरीद के किसानों के खाते में जा चुके हैं। 88 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। 17 प्रतिशत तक नमी वाला साफ, सुखा पीआर धान मंडी में आते ही खरीदा गया है। किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई। हैफेड ने बाजरे की खरीद भी एमएसपी पर की है। अब तक खरीदे गए बाजरा में से 15 हजार बैग का उठान किया जा चुका है। करीब एक करोड़ 96 लाख 80000 की पेमेंट भी किसानों के खाते में जा चुकी है।
विज्ञापन

धान 1509 की आवक हुई कम, 1121 की बढ़ी

धान 1509 की आवक कम होने लगी है तो धान 1121 की बढ़ रही है। चार नवंबर को धान 1509 की आवक 645 क्विंटल रही तो धान 1121 की आवक 11556 क्विंटल हुई है। इस बार बीते साल की अपेक्षा आवक, भाव कम किसानों को मिल रहे है। धान 1509 की आवक बीते साल से 60631 क्विंटल कम हुई है तो धान 1121 की आवक बीते साल से इस साल अब तक 35583 क्विंटल कम हुई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि बीते साल से आवक 1121 व 1509 धान की अब तक कम हो रही है।

05जेएनडी10: मंडी में आई धान 1121। संवाद

05जेएनडी10: मंडी में आई धान 1121। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed