{"_id":"671a9629a9027c09a809d094","slug":"pr-paddy-worth-rs-825-crores-paid-cotton-getting-good-prices-jind-news-c-199-1-jnd1001-124789-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीआर धान के की 8.25 करोड़ की हुई अदायगी, कपास के मिल रहे अच्छे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीआर धान के की 8.25 करोड़ की हुई अदायगी, कपास के मिल रहे अच्छे दाम
Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी03: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद
उचाना। हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी में खरीदे गए पीआर धान की पेमेंट किसानों के खाते में सीधे आ रही है। अब तक 825 लाख रुपये से अधिक की राशि खातों में पहुंच चुकी है। यहां की मंडी में अब तक 73 हजार क्विंटल पीआर धान आ चुका है। खाद्य आपूर्ति विभाग इनमें से 70 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद कर चुका है।
मंडी से धान की उठान भी तेजी से हो रही है। 42 हजार क्विंटल से अधिक धान उठाया जा चुका है। शुरू में किसानों, आढ़तियों को परेशानी जरूर हुई थी, मगर विधायक देवेंद्र अत्री के दौरे के बाद खरीद के साथ उठान प्रक्रिया तेज हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि 825 लाख से अधिक की पेमेंट हो चुकी है। उठान तेजी से की जा रही है। किसानों-आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एमएसपी पर एक-एक दाना खरीद रही सरकार
विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सरकार धान का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद रही है। जो बाजरा सरकारी भाव पर बिक रहा है उसकी पेमेंट भी एक करोड़ से अधिक की हो चुकी है। किसानों और आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी, आढ़ती को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
गत वर्ष से कम हो रही कपास की आवक
कपास की आवक इस बार बीते साल से कम है, लेकिन भाव अच्छा मिल रहा है। अब तक मंडी में 16117 क्विंटल कपास पहुंच चुकी है। बीते साल इस दिन तक 20891 क्विंटल आ चुकी थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा 4774 क्विंटल कपास कम पहुंची है। इस साल भाव कम से कम 7485 रुपये तो अधिक से अधिक 8200 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। बीते साल इन दिनों कम से कम 6200 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 7182 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम रहा था।