{"_id":"699b41fb86bd1f305f07b3c9","slug":"potter-community-raised-voice-for-the-upliftment-of-the-society-in-the-conference-jind-news-c-199-1-sroh1009-148933-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कुम्हार समाज ने सम्मेलन में समाज के उत्थान को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कुम्हार समाज ने सम्मेलन में समाज के उत्थान को लेकर उठाई आवाज
Sun, 22 Feb 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी26: मंच पर मौजूद राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व अन्य गणमान्य लोग। संवाद
जुलाना। कस्बे के लेबर शेड में कुम्हार समाज का रविवार को सम्मेलन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह प्रजापति ने समाज की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज को मिट्टी के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनके पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके। जिन लोगों को स्वामित्व के प्रमाण पत्र दिए गए हैं, उन्हें पूर्ण मालिकाना हक दिलाया जाए। इसके अतिरिक्त मिट्टी के बर्तन खराब होने पर किसानों की फसल की तर्ज पर मुआवजा देने का प्रावधान किया जाए।
जुलाना में कुम्हार धर्मशाला के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाए। मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगड़ा ने कुम्हार समाज को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राघवेंद्र भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुंदर प्रजापति, कैप्टन योगेश बैरागी, नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा भी मौजूद रहे।