फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Portal will open from today for admission on vacant seats in colleges

कॉलेजों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Portal will open from today for admission on vacant seats in colleges
जींद। जिलेभर के विभिन्न कालेजों में यूजी कोर्स में खाली बची सीटों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फि र पोर्टल खोला है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अब 22 सितंबर को फि र से पोर्टल खोला जाएगा, जो 24 सितंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान वह विद्यार्थी भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है। इसके साथ-साथ फि जिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे जो 25 सितंबर तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले भी कालेजों में खाली बची सीटों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया था, जिसमें 16 सितंबर तक दाखिले हुए थे। हालांकि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कालेजों में खाली सीटों पर दाखिले सुनिश्चित करने के लिए बार-बार पोर्टल खोला जा रहा है, लेकिन विद्यार्थी ही दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित सीटों पर ज्यादा आवेदन आए थे, लेकिन जैसे-जैसे दाखिला प्रक्रिया बढ़ती गई तो विद्यार्थियों का दाखिला लेने में रुझान कम होता चला गया। इसका नतीजा है कि अभी भी विभिन्न कॉलेजों में दो हजार से ज्यादा सीट खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 22 सितंबर से खाली सीटों को भरने के लिए पोर्टल खोला जाएगा जो 24 सितंबर तक शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा फि जिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया 22 से 25 सितंबर तक चलेगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है। उनके पास आवेदन करने का अच्छा अवसर है। फि जिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed