{"_id":"632b3edd50901f19c8398e48","slug":"poonam-a-third-year-student-of-ba-was-the-first-in-poetry-compitition-jind-news-rtk6586956137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता पाठ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता पाठ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम रही प्रथम
विज्ञापन
रंगोली का अवलोकन करता स्टाफ। संवाद।
- फोटो : Jind
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में बुधवार को दूसरे दिन भी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई दूसरे दिन कविता पाठ, भाषण, रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई।
प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने बताया कि कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मीनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम तथा ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। मिमिक्री में रेखा व काजल ने संयुक्त रूप से पहला, रिंकी ने दूसरा तथा मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, प्रीति ने दूसरा तथा प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम, मीनू ने दूसरा तथा अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम, तमन्ना ने दूसरा तथा गायत्री व श्वेता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका पवन भारद्वाज, मीनू आर्य, अंजू व रीना ने निभाई। कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने कन्या भ्रूणहत्या, कोरोना महामारी, नारी सशक्तिकरण, मजदूर इत्यादि अनेक विषयों पर अपनी बुलंद आवाज में संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग, रंगोली, पेंटिंग के माध्यम से अपनी सुंदर कल्पनाओं को प्रकट किया। मिमिक्री के द्वारा अपनी प्रतिभा से सभी उपस्थित दर्शकों को हैरतअंगेज किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. प्रफुल्ल आर्य, रेखा कोहली, डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. नयनदीप, डॉ. शालू सचदेवा, गीता बनवाला, रितु, सोनू व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राज कुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
फोटो कैप्शन
21जेएनडी08 : एक छात्रा द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन करता स्टाफ। संवाद।