फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pollution Control Board sealed the generator installed outside the bank

Jind News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बैंक के बाहर लगे जनरेटर को किया सील

Thu, 14 Nov 2024 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board sealed the generator installed outside the bank
13जेएनडी18: नियमों की उल्लघंना कर चलाए जा रहे जनरेटर को सील करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की
जींद। जिले में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सीएक्यूएम के निर्देश पर बुधवार को संस्थानों और फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर में एक बैंक के बाहर चल रहे जनरेटर को सील किया। जनरेटर गुणवत्ता प्रबंधन के नियमों की अवहेलना कर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक बी और एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम लगातार प्रदूषण को कम करने के लिए काम कर रही है। इसके तहत वह शहर में चल रही औद्यागिक इकाईयों का निरीक्षण कर गुणवत्ता प्रबंधन के नियमों की पालना करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इनमें लगे उपकरणों की जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्थानों में चलाए जा रहे जनरेटरों को नियमों के अनुसार ही चलाया जा सकता है। यह ज्यादा धुआं देकर प्रदूषण बढ़ाते हैं। संस्थानों के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह जनरेटरों पर रेट्रोफिटेड एनिशन कंट्रोल डिवाइस लगवाएं। उनकी टीम लगातार जांच कर नियमों की अवहेलना करने वाले सभी संस्थानों के जनरेटरों को सील करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed