फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Polling party leaves for Ward-14 by-election

Jind News: वार्ड-14 उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना

Sun, 02 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Polling party leaves for Ward-14 by-election
01जेएनडी25-मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी। संवाद
सफीदों। शहर के वार्ड नंबर-14 में रविवार को होने वाले उपचुनावों को लेकर पोलिंग पार्टियों और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इस चुनाव में 1384 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन ने आदर्श काॅलोनी स्थित राजकीय मिडल स्कूल को पोलिंग बूथ बनाया गया है। चुनाव में एक महिला सहित तीन प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें ज्योति देवी, नीरू कुमार और अजीत कुमार शामिल है। इस चुनाव को संपन्न करवाने के लिए शनिवार को दो पोलिंग पार्टियां राजकीय मिडल स्कूल में पहुंची। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4-4 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। एक पार्टी पोलिंग करवाई तो दूसरी पोलिंग पार्टी को रिजर्व रखा गया है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए व्यापक तौर पर पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। चुनाव के कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और डीएचबीवीएन विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और डीएसपी गौरव शर्मा ने पोलिंग बूथ का दौरा किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को पूरी निष्पक्षता से चुनाव करवाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्कता बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो, जिससे सभी मतदाता निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्रों में केवल आवश्यक एवं अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिनमें मतदाता, उम्मीदवार, उनके चुनाव एजेंट, मतदान अधिकारी एवं चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विजय जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

01जेएनडी25-मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी। संवाद

01जेएनडी25-मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी। संवाद

01जेएनडी25-मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी। संवाद

01जेएनडी25-मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed