फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Policies Formulated in the Public Interest, Rising Above Politics: Ramphal Kundu

राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में बनाईं नीतियां : रामफल कुंडू

Tue, 07 Apr 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Policies Formulated in the Public Interest, Rising Above Politics: Ramphal Kundu
06जेएनडी01: पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ता। स्रो
जींद। पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को ताऊ देवीलाल चौक पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी रामफल कुंडू ने कहा कि देवीलाल ने प्रधानमंत्री पद का त्याग कर देश में नैतिकता की एक नई मिसाल पेश की थी। उन्होंने हमेशा जात-पात और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में नीतियां बनाईं।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन, चुंगी प्रथा की समाप्ति, विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस पास, अनुसूचित जाति चौपालों का निर्माण और जच्चा-बच्चा योजना जैसी उनकी ऐतिहासिक नीतियों को बाद में केंद्र सरकार ने भी पूरे देश में लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो ताऊ देवीलाल की ओर से स्थापित एक ऐसी राजनीतिक नर्सरी है जिसने हरियाणा और देश को कई दिग्गज नेता दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू, सुमित्रा देवी और बलराज नगूरां और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ताऊ देवीलाल के दिखाए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed