फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police will give a reward of five lakh rupees to the person who gives information about the accused of robbery

बदमाशों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुलिस देगी पांच लाख रुपये का ईनाम

Sat, 16 Apr 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police will give a reward of five lakh rupees to the person who gives information about the accused of robbery
लूट के आरोपियों की सूचना देने वाले को पुलिस देगी पांच लाख रुपये का ईनाम
विज्ञापन

सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रोहतक में आठ अप्रैल को दो करोड़ 62 लाख रुपये लूट मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों की सूचना देने वाले व्यक्ति को रोहतक पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना पुख्ता होनी चाहिए, जिससे बदमाशों को काबू किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

रोहतक पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने कहा है कि जब तक जनता पुलिस का सहयोग नहीं करेगी तो पुलिस को सफलता नहीं मिल पाएगी। अगर किसी व्यक्ति ने लूट के दो आरोपियों की पुख्ता सूचना देकर उन्हें पकड़वाने में मदद करेगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। कोई भी व्यक्ति डीएसपी महम हेमेंद्र कुमार मीना के मोबाइल नंबर 7082999107, रोहतक डीएसपी विनोद कुमार 7082999104, सीआईए प्रभारी-एक रोहतक 7082999112, सीआईए-दो 7082999113 व शहर थाना प्रभारी रोहतक के मोबाइल नंबर 7082999122 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed