फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police tightened its grip on selling illegal liquor, action taken against 26 people in three days

Jind News: अवैध शराब बेचने पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन दिन में 26 लोगों पर कार्रवाई

Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police tightened its grip on selling illegal liquor, action taken against 26 people in three days
08जेएनडी41: सुमित कुमार।
जींद। जिला पुलिस का अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान कारगर साबित हो रहा है। जिसके चलते बीते तीन दिनों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ 26 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। शराब का अवैध कारोबार करने वालों से पुलिस ने 484 बोतल शराब भी बरामद की हैं। इसके अलावा इस वर्ष में अब तक शराब की तस्करी करने वालों पर 448 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

शराब तस्करी को लेकर एसपी ने सभी थाना व क्राइम यूनिटों को स्पेशल अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते प्रतिदिन पांच से सात शराब तस्करों को जिला पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है। इस अभियान के चलते शहर व गांवों में अवैध खुर्दे, हत्थों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते जिले में इस वर्ष में अब तक 523 लोगों के खिलाफ 448 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पुलिस ने ठेका शराब देशी की 14075 बोतल, 913 बोतल अवैध शराब, 4482 बोतल अंग्रेजी शराब, 3111 बोतल बीयर के अलावा 7030 लीटर लाहन, 90 लीटर स्प्रीट बरामद की है। इसके अलावा 4 स्थानों पर कच्ची शराब निकालते हुए चलती भट्ठी को भी पकड़ा है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। जिसके चलते पुलिस का लक्ष्य है कि जिले से अवैध शराब के कार्य को पूर्ण खत्म करना है। इसके लिए जिला के सभी थानेदार, चौकी इंचार्ज व क्राइम यूनिटों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर अब नहीं हो रहे विवाद

जिले में शराब की अवैध बिक्री पर रोक के कारण अधिकतर हत्थों पर अब शराब नहीं मिलती। जिसके चलते यहां पर शराब के नशे में होने वाले झगड़ों की संख्या में भी कमी आई है। यहीं नहीं शराब पीकर चौक चौराहों पर भी विवाद बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण यहां पर होने वाले झगड़े भी अब न के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शराब के अवैध नाम को किया जाएगा समाप्त

जिला में शराब की अवैध बिक्री का काम बीते दिनों की बात कहलाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों, क्राइम यूनिटों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त नजर रखी जाए। इन लोगों की पहचान कर इनको पकड़ा जाए, ताकि जिले में शराब केवल सरकार द्वारा मंजूर किए गए ठेकों पर ही बिक सके। इसके अलावा अवैध शराब जहरीली होने का डर भी रहता है। जिसके कारण प्रदेश में कई जगहों पर हादसे हो चुके हैं।
--सुमित कुमार एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed