फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police should register an FIR against stubble burn and family members: SDM Duhan

पराली जलाने वालों और परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें पुलिस : एसडीएम दूहन

Tue, 15 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police should register an FIR against stubble burn and family members: SDM Duhan
नरवाना। एसडीएम अनिल कुमार दून ने क्षेत्र में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासनिक अमले को कड़ी र्कारवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों से आह्वान किया कि अवशेष प्रबंधन न करने वाले तथा पराली जलाने वाले किसानों एवं उनके परिजनों के साथ पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागीय अधिकारी कोई ढील ना बरतें। आगजनी की लोकेशन तुरंत जांचें और आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए। ऐसे किसानों के तुरंत प्रभाव से चालान काटकर जुर्माना लगाएं और उनके परिजनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करें। कृषि राजस्व विभाग के अधिकारी पटवारी ग्राम सचिव संबंधित इलाकों में कड़ी नजर रखे। एसडीएम दून ने यह भी निर्देश दिए है कि संबंधित गांवों के नंबरदार तथा चौकीदार मौके पर जरूर रहे। एसडीएम ने कहा कि ढिलाई बरतने वाले अधिकारीए कर्मचारी पटवारी ग्राम सचिव नम्बरदार तथा चौकीदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इस दौरान विभागीय अधिकारियों को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुहिम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी अपना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े और इसके माध्यम से आवश्यक सूचना का आदान-प्रदान करें और प्रतिदिन की गई कार्रवाई की विवरण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसडीएम ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को विभागीय कृषि यंत्रों का प्रयोग करने के लिए कहे। उन्होंने बीडीपीओ को कहा कि पराली न जलाने बारे जागरूकता के लिए प्रत्येक गांव में चौकीदार के माध्यम से रोजाना मुनादी करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि फि लहाल पराली जलाने के मामलों में तेजी आ रही है इसके कारण बढ़ता प्रदूषण अत्यंत चिंता का विषय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ नरवाना सुरेंद्र खत्री, बीडीपीओ उझाना हनीश कुमार, एसडीओ कृषि विभाग कृष्ण कुमार, सुरेंद्र भूरा, एसएचओ रामनिवास, एसएचओ दिलबाग सिंह, एसएचओ सुभाष और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed