फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   police run over the robbery of one crore rupees

एक करोड़ की लूट पर दौड़ी पुलिस, जांच जारी

Sun, 01 Sep 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
police run over the robbery of one crore rupees
शनिवार रात जींद में नए बाईपास रोड पर बिरौली गांव के पास कार में सवार होकर नरवाना की ओर जा रहे दो युवकों ने पुलिस को फोन पर एक करोड़ रुपये लूट की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि एसएसपी अश्विन शैणवी के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले युवक शराब के नशे में हैं। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार झज्जर के ढाबा संचालक अजय और उसके साथी संदीप ने पुलिस को सूचना दी कि रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे रोहतक से नरवाना जा रहे थे, बिरौली गांव के पास उनसे एक करोड़ रुपये की लूट हुई। इन लोगों ने कहा कि मारुति स्विफ्ट कार में आए तीन युवकों ने उनकी कार के टायर में गोली मारी। इस पर उन्होंने कार रोक दी। कार रुकते ही स्विफ्ट में आये युवकों ने हथियार के बल पर उनसे एक करोड़ की कैश लूट ली। इस सूचना पर जींद सदर थाना पुलिस और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपने साथ इस बड़ी लूट की वारदात की सूचना देने वाले दोनों युवकों को पुलिस साथ ले जांच में लगी है। पुलिस के अनुसार कार के टायर में गोली लगने की पुष्टी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बेशक सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हो सकता है कि लूट की सूचना झूठी भी हो।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम जांच में इस प्रकार की घटना का आभास नहीं हो रहा है। फिलहाल युवकों से नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्विन शैणवी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed