{"_id":"656e2c03f0bab10b6f0f2b3a","slug":"police-remained-alert-road-appeared-wide-open-jind-news-c-199-1-sroh1006-9680-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस रही मुस्तैद, खुली-खुली दिखी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस रही मुस्तैद, खुली-खुली दिखी सड़क
Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीएम मनोहरलाल के आगमन पर सोमवार को शहर की सड़क खुली-खुली नजर आई। शहर के हर चौक पर यातायात पुलिस तैनात थी। वाहन चालकों को भी आम दिनों की बजाय सोमवार को जाम से राहत मिली।
कहीं भी जाम से परेशान नहीं होना पड़ा। शहर के पटियाला चौक, सफीदों चौक, बीआर आंबेडकर चौक, लघु सचिवालय के सामने चौक, एसपी आवास चौक, गोहाना रोड बाईपास जेल चौक, भगवान परशुराम चौक पर सुबह से ही पुलिस को तैनात कर दिया था। शहर में आने वाले भारी वाहनों पर भी रोक लगाई हुई थी। वाहनों से जाम नहीं लगे, इसको लेकर वाहनों को एक-एक करके निकाला जा रहा था। सुबह लघु सचिवालय में आने वाले कर्मचारियों को भी सोमवार को जाम से राहत मिली। उन्हें भी दफ्तरों में आते समय जाम से छुटकारा मिला।
गोहाना से जोड़ने वाले रास्ते को किया था बैरिकेड्स
शहर में सीएम के आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरूस्त की हुई थी। विशेषकर गोहाना रोड से जोड़ने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड्स किया हुआ था। गोहाना रोड पर कहीं भी जाम नहीं था। इस रोड के हर कट पर पुलिस तैनात थी। लघु सचिवालय के सामने चौक पर, पुराने बस अड्डे और जेडी-7 वाले रास्ते पर भी बैरिकेड्स रखे हुए थे। इसके चलते गोहाना रोड ट्रेफिक भी कम ही दिखाई दे रहा था। इस रोड पर आने वाले सभी चौकों पर आम दिनों में खड़े होने वाले ऑटो, ई-रिक्शा सोमवार को दिखाई नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
एसपी आवास से पहले रोके वाहन
समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल हेलीकॉप्टर से जींद पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा गया था। उसके बाद वह उसे गाड़ी के माध्यम से समारोह स्थल तक ले जाया गया। समारोह के संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन तक लाने के लिए सफीदों रोड बाईपास से रूट प्लान बनाया गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला समारोह स्थल से चला, तभी पुलिस ने वाहनों को एसपी आवास से पहले ही रोक दिया, जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के बाद वाहनों को निकाला गया।