Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police raid warehouse, seize 165 kg of firecrackers; man arrested

Jind News: गोदाम पर पुलिस का छापा, 165 किलो पटाखे बरामद, युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police raid warehouse, seize 165 kg of firecrackers; man arrested
फोटो 06जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में अवैध पटाखों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : credit
उचाना। पुलिस ने गड़रिया कॉलोनी स्थित गोदाम पर छापेमारी कर 165 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से गोदाम में मौजूद गोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम पुलिस की टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गड़रिया कॉलोनी स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बम रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम में दबिश दी। वहां एक युवक बैठा मिला, जिसने पूछताछ में अपनी पहचान उचाना निवासी गोगी के रूप में बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने गोदाम खुलवाकर तलाशी ली तो अंदर नौ गत्ता पेटियों में अलग-अलग प्रकार के पटाखे रखे मिले। इनका कुल वजन 165 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने सभी पटाखों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राजू संधु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed