{"_id":"5807c5e04f1c1bf36e7039bf","slug":"police-man-asking-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गांव को शराब मुक्त बनाओ, फिर हम खुले में शौच मुक्त बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गांव को शराब मुक्त बनाओ, फिर हम खुले में शौच मुक्त बनाएंगे
jind
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी से हाथ जोड़कर गुहार लगाती महिला।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रत्ताखेड़ा गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने गए एसएसपी शशांक आनंद को ग्रामीणों ने दो टूक जवाब दिया कि पहले तो गांव से शराब के अवैध खुर्दे हटाए जाएं उसके बाद ही गांव को शौच मुक्त बनाया जाएगा। जैसे ही एसएसपी ग्रामीणों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे तो दो बुजुर्ग महिलाएं हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि शौच से गांव से मुक्त बनाने की बजाए पहले गांव में शराबबंदी को लागू किया जाए और गांव में चल रहे अवैध खुर्दे बंद किए जाए। इस पर एसएसपी ने तुरंत ही वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी को आदेश दिए कि गांव में कोई भी अवैध खुर्दा नहीं चलना चाहिए और अवैध खुर्दा चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। एसएसपी शशांक आनंद बुधवार को गांव के राजकीय स्कूल में पंचायत द्वारा आयोजित जागरूक कैंप को संबोधित करने के लिए पहुंचे, जैसे ही एसएसपी संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे तो गांव की वृद्ध महिला सरजो व शकुंतला ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त करने से पहले यहां चल रहे अवैध खुर्दों को बंद करवाओ और तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाए। जिनके कारण गांव के लोगों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उसी वक्त पंच पालेराम ने बताया कि पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर पुलिस से अवैध कब्जे व खुर्दें हटवाने के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए पहले गांव से अवैध खुर्दे हटाए जाए, उसके बाद गांव को शौचमुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे। इस अवसर पर डीएसपी विरेंद्र सिंह, एसएचओ विकास, सरपंच पिंकी रानी, संदीप, सियाराम भारद्वाज, अरुण खर्ब, भारत गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन