{"_id":"695810cee3d3e2445d047c5e","slug":"police-have-not-yet-found-any-leads-on-the-suspects-in-the-rubel-murder-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-146365-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रूबल के हत्याकांड मामले में पुलिस को आरोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रूबल के हत्याकांड मामले में पुलिस को आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों क्षेत्र के गांव कारखाना में हुए युवक रूबल के मर्डर मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। घटना के तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इसको लेकर मृतक की मां ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की मां ने भेजी शिकायत में कहा कि सफीदों पुलिस की गतिविधियां शक के दायरे में है। पुलिस ने मृतक बेटे रूबल की विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं दिखाई। इकलौते बेटे की पांच अक्तूबर को हत्या हो गई थी। मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की जब उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो करीब एक महीने बाद चार नवंबर को हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल सफीदों में जब चिकित्सक पोस्टमार्टम करने लगे तो चिकित्सकों ने उसके बेटे की हत्या होने का अंदेशा जताया था और रिपोर्ट में हत्या का संदिग्ध केस बताकर मेडिकल खानपुर में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रेफर किया था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उनके बेटे का विसरा पुलिस ने पीजीआई खानपुर से पांच अक्तूबर को ही प्राप्त कर लिया था लेकिन पुलिस ने विसरा को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की। विसरा को सुनारिया एफएसएल लैब नहीं भेजा गया। इसके बाद मामले की शिकायत सफीदों डीएसपी, एसपी जींद व डीजीपी हरियाणा को दी तो 25 दिन बाद 30 अक्टूबर 2025 को बेटे की विसरा रिपोर्ट एफएसएल लैब सुनारिया भेजी गई।
वर्जन
पुलिस मामले में हर पहलु जुटाने में लगी है, चाहे मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की बात हो पुलिस वह भी करवाएगी। मामले में फिलहाल जांच जारी है।
-गौरव शर्मा, डीएसपी सफीदों