फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police empty handed in murder case in Palawan

Jind News: पालवां में हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 29 Dec 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police empty handed in murder case in Palawan
जींद। पालवां गांव में 24 दिसंबर को बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस के छह दिन बाद भी हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार छापा डाल रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


24 दिसंबर सुबह पालवां गांव में 60 वर्षीय ओमप्रकाश की घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। पास में ही एक लकड़ी का डंडा भी बरामद हुआ है, जिस पर खून लगा था। डंडे में कीलें लगी हुई थी। कैथल जिले के गांव कुराड़ निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 24 दिसंबर की रात को उनके चाचा ससुर के पड़ोसी का फोन आया था कि ओमप्रकाश घर में मृत पड़ा है। वह रात को ही अपने चाचा ससुर के घर पहुंचा। उसने देखा कि उनके चाचा ससुर पर किसी नुकीले हथियार से हमला किया गया था। उसके चाचा अविवाहित थे और गांव में ही अपने घर में अकेले रहते थे। पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


वर्जन

इस मामले में सीआईए जींद और उचाना पुलिस लगातार छापा डाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-पवन कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed