फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police detained two people for Jalabhishek Yatra in Nuh

Jind News: नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर दो लोगों को पुलिस ने नजरबंद

Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police detained two people for Jalabhishek Yatra in Nuh
जींद। नूंह में सोमवार को दोबारा निकाली जाने वाली जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए पुलिस विश्व हिंदू परिषद के दो लोगों को दो घंटे केलिए नजरबंद कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से मिलवाया। पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद इन लोगों ने आश्वासन दिया कि वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि यात्रा उनके संगठन द्वारा रद्द कर दी गई है। इसके बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील मंगला ने कहा कि दोपहर को एक बजे के आसपास सीआईए पुलिस के लोग उनके पास आए थे। इसके बाद वह उनको सीआईए थाना में ले गए। इसके साथ ही जिला संयोजक महाबीर बिरोली को भी पुलिस ने सीआईए थाना में बुलाया। यहां लगभग एक घंटा रखने के बाद उनको पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से मिलवाया। सुमित कुमार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए यात्रा में शामिल नहीं होने की बात कही। महाबीर बिरोली ने कहा कि उनके संगठन द्वारा यात्रा रद्द कर दी गई है, इसलिए वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed