फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police custody the accused for demanding extortion money from doctors

Haryana Crime: नशे की पूर्ति के लिए डॉक्टरों से मांगी रंगदारी, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

Sat, 09 Aug 2025 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 10:12 PM IST
सार

डॉक्टरों से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी नशे का आदी था। नशे के लिए जब उसके पास पैसे कम पड़े तो उसने डॉक्टरों से रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन
Police custody the accused for demanding extortion money from doctors
रंगदारी मामले में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले दो दिनों से डॉक्टरों से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की दो टीमों ने नरवाना में मोहलखेड़ा के पास हाईवे पुल के पास एक युवक को काबू किया है। आरोपी भागने के चक्कर में पुल से कूद गया था, जिससे उसके पांव में चोट आई है। आरोपी की पहचान गांव थुआ निवासी अंकित के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने नशे में दोनों चिकित्सकों से रंगदारी मांगी थी। नशे के लिए पैसे कम पड़ गए थे। फिर उसने गूगल से नम्बर लिए थे। नरवाना सीआईए और जींद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चिकित्सकों को धमकी देने का आरोपी नरवाना में मोहलखेड़ा गांव के पुल के पास है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीमें अलग-अलग रास्ते से मोहलखेड़ा पुल के पास पहुंची। दोनों तरफ से पुलिस से घिरा देखकर थुआ गांव के अंकित ने पुल से छलांग लगा दी। जिससे अंकित के पांव में चोट लगी है।
विज्ञापन


पुलिस उसे घायल अवस्था में लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंची जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जींद नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस घटनाक्रम से पहले डॉ. मोनिका पूनिया और उसके बाद डॉ. राजेश गर्ग से रंगदारी मांगे जाने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने शराब के नशे में फोन किए थे और फोन नहीं उठाने पर उसने कुछ को व्हाट्सएप मैसेज भी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी को नरवाना से काबू कर लिया है। आरोपी थुआ निवासी अंकित है। जिसने शराब के नशे में रंगदारी मांगी थी। आरोपी के खिलाफ मारपीट, चोरी के चार मामले पहले से दर्ज हैं। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed