{"_id":"6ac410b04ad5c06cc50d76d7","slug":"police-crack-down-on-drug-smugglers-assets-worth-420-crore-attached-26-illegal-houses-demolished-jind-news-c-199-1-sroh1006-161554-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 4.20 करोड़ की संपत्ति अटैच, 26 अवैध मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 4.20 करोड़ की संपत्ति अटैच, 26 अवैध मकान ध्वस्त
विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी02-24 सितंबर को मनोहरपुर बस अड्डा के पास 3.70 किग्रा. गांजा के साथ पकड़ा गया आरेाप
जींद। जिला पुलिस ने नौ माह में कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 73 एफआईआर दर्ज कर 142 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मादक पदार्थ बरामद करने के साथ-साथ नशा तस्करों की अवैध संपत्ति और निर्माणों पर भी कार्रवाई की है।
जिला पुलिस ने दौरान 2.842 किलोग्राम अफीम, 145.771 किलोग्राम गांजा, 6.708913 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 6.379 किलोग्राम चरस, 1439.080 किलोग्राम चूरा पोस्त और 3230 नशीली टैबलेट बरामद की गई है।
पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए एक जनवरी 2026 से अब तक 12 तस्करों की 4.20 करोड़ की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत अटैच करवाया गया है। करीब 50 लाख रुपये मूल्य की कृषि भूमि को अटैच करने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
नशा तस्करों के अवैध निर्माणों के खिलाफ संबंधित विभागों के साथ कार्रवाई करते हुए अब तक 27 तस्करों से जुड़े 26 अवैध या अनधिकृत मकान ध्वस्त करवाए गए हैं। 33 तस्करों के अवैध मकानों पर कार्रवाई प्रक्रिया में है।
नरवाना की चमेला कॉलोनी में भी चिह्नित तस्करों के मकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई के तहत पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीन के संबंध में आदेश मिलना बाकी है जबकि चार अन्य के खिलाफ प्रक्रिया जारी है।
वर्जन
नशे के खिलाफ कार्रवाई गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए मादक पदार्थों की बरामदगी, संपत्ति अटैचमेंट, निवारक कार्रवाई और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। आमजन नशे की बिक्री या तस्करी की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद