फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested the killer of the woman

महिला के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the killer of the woman
जींद। शहर की इंप्लाइज कालोनी में छह दिन पहले लूट की मंशा से दरांत से गर्दन काटकर महिला कमलेश की हत्या करने के आरोपी हिसार के डाटा निवासी मनोज उर्फ पप्पू को शहर थाना पुलिस ने बुधवार को हांसी रोड नहरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। मृतका आरोपी की दूर के रिश्ते में नानी लगती थी।
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि 24 फरवरी शर्मा नगर जींद के रहने वाले हुक्मी राम ने थाना शहर जींद में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी साली कमलेश व उसकी मां लक्ष्मी पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया है। इससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपी ने लूट की मंशा से हत्या की थी। आरोपी को शक था कि कमलेश के पति की मौत के बाद उसको पेंशन मिलती है। उसके पास से ज्यादा रकम मिल सकती है। इस कारण उसने पुरानी अनाज मंडी के नजदीक से एक दुकानदार से लकड़ी काटने की बात कहकर एक दरात खरीदी। जिसको वह अपने बैग में लेकर इंप्लाइज कॉलोनी पहुंचा।
विज्ञापन

बाक्स
बहाने से कमरे में ले गया
आरोपी ने बताया कि वह बैग में दरांत डालकर घर पहुंचा। उसने कमलेश के साथ बातचीत की और घर में सही पेंट नहीं करने की बात कहकर ऊपर कमरे में ले गया। जहां पर उसने महिला के गले पर दरात से वारकर उसके कानों से सोने की बालियां, सोने की तबीजी निकाल ली। इसके बाद नीचेे कमरे में आकर लोहे के बॉक्स में रखी चांदी की कड़ी आलमारी से निकालकर अपने पास रख ली। कमलेश की मां लक्ष्मी को शक हुआ तो उसके गले पर भी दरात से कई वार कर दिए। इससे वह घायल होने से गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दो बार की थी रेकी
आरोपी मनोज उर्फ पप्पू ने महिला के घर पर सुबह साढ़े दस बजे व फिर साढ़े बारह बजे रेकी की थी। इस दौरान पेंटर घर पर काम कर रहा था। जिसके चलते वह वापस चला गया। फिर वह लगभग एक बजे आया। उस समय पेंटर घर पर खाना खाने के लिए चला गया था। आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।
बाक्स
पिता की हत्या के आरोप में 11 माह की काटी जेल
आरोपी मनोज उर्फ पप्पू वर्ष 2003 में अपने पिता की हत्या के आरोप में 11 माह की सजा काटकर जेल से बरी हो गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को गवाह नहीं मिले। 2014 में आरोपी ने दनोदा कलां निवासी एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ 2020 में महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी अदालत से जमानत पर चल रहा था।

वर्जन
इंप्लाइज कालोनी में महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पूछताछ के बाद लूट की धारा जोड़ी गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान लूटे गए जेवर को पुलिस बरामद करेगी। -धर्मबीर डीएसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed