{"_id":"793f0ed21d4758502257f6ea1b42430e","slug":"police-arrested-nine-people-including-weapons-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में हथियार सहित नौ लोग गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में हथियार सहित नौ लोग गिरफ्तार
जींद
Updated Sun, 22 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूटपाट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। पकड़े आरोपियों ने जींद, पानीपत, टोहाना, हिसार जेल के अलावा अन्य जगह आधा दर्जन से अधिक जगह लूटपाट और डकैती डालने की वारदातों को अंजाम दिया। गिरोह के निशाने पर ज्वेलर रहते थे, जिनकी रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार रात गांव नगूरां के निकट बंद पड़े एक होटल में लूटपाट की योजना बनाते समय कार्रवाई की थी। पुलिस ने गिरोेह के सदस्यों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गिरोह के सदस्यों पर कई राउंड फायरिंग कर गिरोह के सदस्यों का पीछा किया। इस कार्रवाई ने गिरोह के सभी नौ सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
पकड़े आरोपियों की पहचान कबीर कॉलोनी रोहतक निवासी कर्मबीर, गांव अलेवा निवासी राजेश, अनिल कुमार उर्फ नन्हा, प्रवीन, मनोज, ढाणी छुरा लोहा हिसार निवासी रवि, बारह क्वार्टर कॉलोनी हिसार निवासी सुमित उर्फ लवली, गांव अलेवा निवासी प्रदीप उर्फ गोलू, गांव ब्राह्मणवास हिसार निवासी सतेंद्र के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, एक बजाज प्लसर मोटरसाइकिल के अलावा 32 बोर का एक रिवाल्वर, 32 बोर एक पिस्टल, पांच कारतूस, दो छुरे, एक बिंडा बरामद किया हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह दो सगे भाई गांव अलेवा निवासी राजेश कुमार और अनिल कुमार उर्फ नन्हा के नेतृत्व में काम करता था। गिरोह के सदस्य कोई भी लूटपाट की वारदात करने से पहले आसपास के क्षेत्र की रेकी करते थे। इसके बाद बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। अगर इस दौरान लोग उनका पीछा करने का प्रयास करते तो हवाई फायरिंग कर बच निकलने में कामयाब हो जाते थे। गिरोह के निशाने पर मुख्य तौर पर ज्वेलर रहते थे। जो मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे देते थे।
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार धवन ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों का दस दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने आरोपियों की पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने आशंका जताई है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य लूटपाट की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
गिरोह के सदस्य बंद पड़े होटल में लूटपाट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस को भनक लग गई। इसके बाद पुलिस टीमों का गठन कर मौके पर छापामारी की गई। बंद पडे़ होटल में बैठे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर युवकों को पकड़ लिया।
- अनिल कुमार धवन, पुलिस अधीक्षक, जींद
बॉक्स