फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Playing with the sentiments of devotees cannot be tolerated: MP Satpal

श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : सांसद सतपाल

Sat, 06 Jun 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Playing with the sentiments of devotees cannot be tolerated: MP Satpal
06जेएनडी17: जलभराव नहीं होने के कारण सूखा पड़ा लाखों लोगों की आस्था का केंद्र पांडू पिंडारा तीर
जींद। हर 12 वर्षों में विशेष महत्व रखने वाली सोमवती अमावस्या इस बार 15 जून को पड़ रही है। इससे पहले ही प्रदेश के प्रसिद्ध पिंडतारक तीर्थ पांडू पिंडारा में आस्था से जुड़ा बड़ा संकट खड़ा हो गया है। देशभर से पूर्वजों की आत्मा की शांति और पिंडदान के लिए यहां पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी चिंता तीर्थ सरोवर में पानी की कमी बन गई है।
विज्ञापन

जीर्णोद्धार की धीमी गति और प्रशासनिक लापरवाही के चलते तीर्थ के तालाब में महज एक-एक फीट पानी बचा है जो भी काफी हद तक दूषित है। पांडू पिंडारा तीर्थ पर हर सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से स्नान की वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही जा रही है लेकिन पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में केवल औपचारिक व्यवस्थाओं के भरोसे नहीं रहा जा सकता। कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सोनीपत लोकसभा सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि सोमवती अमावस्या में अब केवल आठ दिन शेष हैं लेकिन तीर्थ में पानी की स्थिति और तैयारियों की रफ्तार श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाखों लोगों की आस्था और धार्मिक परंपराओं पर संकट खड़ा हो सकता है।--

06जेएनडी17: जलभराव नहीं होने के कारण सूखा पड़ा लाखों लोगों की आस्था का केंद्र पांडू पिंडारा तीर

06जेएनडी17: जलभराव नहीं होने के कारण सूखा पड़ा लाखों लोगों की आस्था का केंद्र पांडू पिंडारा तीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed