{"_id":"61b4e0d21d4e4a0870358a17","slug":"players-will-get-training-for-23-sports-in-nurseries-jind-news-rtk632445752","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा 23 खेलों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा 23 खेलों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग आठ से 14 और 15 से 19 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल नर्सरियों में निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए इन खिलाड़ियों को ट्रॉयल देना होगा। ट्रॉयल के बाद जिन बच्चों का चयन होगा, उनको खेल नर्सरियों में कोचिंग दी जाएगी।
इसके अलावा इन बच्चों को एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 से 1900 रुपये तक डाइट के पैसे भी मिलेेंगे। इन नर्सरियों में ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों के संबंध में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रॉयल 12 से 15 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर इन खेलों के कोच लेंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण बैनिवाल ने बताया कि नरवाना के नवदीप स्टेडियम में हॉकी के लिए कोच संदीप कुमार और रविंद्र श्योकंद, हैंडबॉल के लिए कोच मनोज कुमार व अशोक कुमार, बॉक्सिंग के लिए कोच सत्यवान, एथलेटिक्स के लिए कोच राजेंद्र कुमार, कुश्ती के लिए कोच रोशनी देवी बच्चों की ट्रॉयल लेंगे। इसी प्रकार सफीदों के महाराजा जन्मेजय स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच संजय कुमार, अर्जुन स्टेडियम जींद में कुश्ती के लिए कोच मीनाक्षी देवी, कबड्डी के लिए अर्जुन स्टेडियम में ही कोच रामपाल व कुलदीप, अर्जुन स्टेडियम में ही वुशू के लिए सतीश कुमार, फुटबॉल के लिए अर्जुन स्टेडियम में कोच राकेश कुमार बच्चों का ट्रॉयल लेेंगे। भंभेवा में फुटबॉल के लिए कोच अनिल कुमार, शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल बुडायन में कबड्डी के लिए कोच संदीप कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में बास्केटबॉल के लिए कोच सुशील कुमार, राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़ जुलाना में बास्केटबॉल के लिए कोच अनिल कुमार, राजीव गांधी खेल परिसर ईगराह में बास्केटबॉल के लिए कोच विवेक कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय पोली जुलाना में टेबल टेनिस के लिए कोच गौतम कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय पोली में ही खो-खो के लिए कोच तरुण कुमार, राजीव गांधी खेल परिसर गांगोली में एथलेटिक्स के लिए जगमिंद्र सिंह, जूडो के लिए एकलव्य स्टेडियम जींद में कोच ज्योत्सना प्रकाश, एकलव्य स्टेडियम जींद में तीरंदाजी के लिए कोच अमित कुमार, नवदीप स्टेडियम नरवाना में एथलेटिक्स के लिए कोच बीरबल तथा कुश्ती के लिए किला जफरगढ़ में कोच हरदीप सिंह बच्चों का ट्रॉयल लेंगे। इन नर्सरियों के लिए आठ से 14 और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के ही बच्चे भाग ले सकते हैं। कोई भी खिलाड़ी अपने नजदीकी स्थान पर जाकर ट्रॉयल दे सकता है।