फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players will get success only through hard work: Yogeshwar Dutt

कठिन मेहनत से ही खिलाड़ियों को मिलेगा मुकाम : योगेश्वर दत्त

Thu, 29 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Players will get success only through hard work: Yogeshwar Dutt
दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव में खिलाडिय़ों के साथ योगेश्वर दत्त। - फोटो : Jind
जींद। दिन-रात मेहनत करने के बाद ही खिलाड़ियों को उच्च मुकाम मिल सकता है। खेल में हर किसी को अपने से बड़ा खिलाड़ी मानकर अभ्यास करना चाहिए ताकि वह बड़े खिलाड़ी को गिराने के लिए ज्यादा अभ्यास कर सके। ये बातें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड एवं पद्म श्री सम्मान से सम्मानित योगेश्वर दत्त ने वीरवार को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव में कहीं।
विज्ञापन

वार्षिक खेल उत्सव जिला खेल अधिकारी कुमारी संतोष धीमान की अध्यक्षता में हुआ। इसके मुख्य अतिथि योगेश्वर दत्त और विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी रहीं। मुख्य अतिथि ने बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की र्गइं। इसमें स्वागत गीत, योगा एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। खेल उत्सव में कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, बॉक्सिंग, दौड़, वॉलीबॉल, लंबी कूद प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान मुख्यातिथि योगेश्वर दत्त ने कहा कि जीवन में खेलों का बेहद अधिक महत्व है। कहा कि आज प्रदेश के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हो चुकी है। देश में अगर सबसे ज्यादा मेडल आते हैं तो हरियाणा के खिलाड़ियों की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर जन्मे खिलाड़ियों ने हरियाणा का नाम चमकाया है। इसमें विद्यालय के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कर पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रशासक वीपी शर्मा ने गणमान्य लोगों के प्रति आभार जताया। चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर पार्षद महावीर रेढू, प्रदीप सिंगरोहा, बलराज श्योकंद, सतीश श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed