फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players who won at district level in hockey were honoured

Jind News: हॉकी में जिलास्तर पर जीते खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Fri, 12 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Players who won at district level in hockey were honoured
12जेएनडी24-डूमरखा के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में आयोजित समारोह में सम्मानित किए गए
उचाना। डूमरखा के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलास्तर पर प्रथम रही टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम खेल दिवस पर आयोजित होना था लेकिन बारिश के चलते कार्यक्रम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

लड़कियों की टीम ने हॉकी अंडर-14, 17 व 19 में जो जिलास्तर पर प्रथम आई थी उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरपंच राहुल गोल्डी द्वारा खिलाड़ियों को पंचायत की तरफ से सम्मानित किया। खिलाड़ियों को हॉकी खेल से संबंधित पूरा सामान दिया गया।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि बेटियां निरंतर हॉकी के खेल में स्थान प्राप्त करके गांव, स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। हॉकी के खेल के प्रति बेटियों का बढ़ रहा रुझान भविष्य के लिए अच्छे सकते है। हॉकी के खेल में निरंतर जीत दर्ज करके क्षेत्र का नाम बेटियों ने रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में निरंतर बेटी आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य सुनीता शर्मा, कमलेश डीपीई, कोच सुमित, महावीर पंच, वेदप्रकाश पंच, सोहन लाल पंच, राकेश शर्मा, मंदीप, पवन जांगड़ा, राम सिंह फौजी, अभिषेक जांगड़ा, आकाश गोस्वामी, ऋषिराम शर्मा, राहुल कोच, मंदीप व सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed