फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Plants planted in Govindpura school, message of environmental protection given

Jind News: गोविंदपुरा स्कूल में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Plants planted in Govindpura school, message of environmental protection given
फोटो 17जेएनडी32-गोविंदपुरा के राजकीय स्कूल में पौधरोपण करते हुए सीआरएसयू एनएसएस सदस्य और स्टाफ।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने वृक्ष दिवस पर गांव गोविंदपुरा स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल करने का संकल्प भी दोहराया, ताकि भविष्य में ये पौधे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लडवाल ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने में सहायक हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कविता, डॉ. राकेश तथा राजकीय मिडिल स्कूल गोविंदपुरा के शिक्षकों ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। अंत में सभी ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed