{"_id":"64a45b49cd860d9bf404fc38","slug":"plantation-and-cleanliness-campaign-started-in-ramraye-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-2158-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रामराये गांव में चला पौधरोपण और स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रामराये गांव में चला पौधरोपण और स्वच्छता अभियान
Tue, 04 Jul 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत रामराये गांव में मंगलवार को पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पौधरोपण कर की। इसके बाद पशु अस्पताल, पंचायती जमीन, प्राइमरी स्कूल, राम हृदय तीर्थ, पार्क , सामुदायिक केंद्र के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर एसीयूटी अंकित चौकसे ने भी पौधरोपण किया। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने सरंपच व जनप्रतिनिधियों को कहा कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल करें और गांव में एक कमेटी अवश्य बनाएं जो इन पौधों की देखभाल कर सके। अच्छा कार्य करने वाली कमेटी को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है। गांव में विभिन्न स्थानों पर लगभग 1500 पौधे लगाए गए। उन्होंने गांव की गलियों में प्रभातफेरी निकाली और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से कहा कि वे कैंप समाप्त होने के बाद अपने घरों व सार्वजनिक स्थानों पर पौध रोपित करें। ग्रामीण पर्यावरण सुरक्षा के लिए सफाई अभियान चलाएं। मानसून सीजन में हर खुशी, त्योहार पर प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करे। इस अवसर पर वन विभाग के रेंज अधिकारी देवेंद्र लाठर, बीडीपीओ फूल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गंगा प्रसाद व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।