फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Place set for election public meeting in Julana Vidhansabha constituency

Jind News: जुलाना विधानसक्षा क्षेत्र में चुनाव जनसभा के लिए स्थल निर्धारित

Tue, 03 Sep 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Place set for election public meeting in Julana Vidhansabha constituency
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनिल दून ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जुलाना विधानसभा के शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्याशी तथा राजनीतिक दलों के किए जाने वाले प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर तथा अन्य चुनाव सामग्री लगाने व रैली-नुक्कड़ जनसभा करने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी ने जुलाना के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने तथा विभिन्न राजनैतिक लोगों की होने वाली जनसभाएं व हेलिपैड के लिए निर्धारित स्थानों की जानकारी देते हुए बताया कि वीआईपीज के हेलिकॉप्टर उतारने के लिए जुलाना की नई अनाज मंडी में स्थान निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार होर्डिंग के लिए जुलाना शहर स्थित पुरानी अनाज मंडी छतर, नए बस स्टैंड के पास, मार्केट कमेटी के पास, रेलवे स्टेशन के पास स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार जुलाना शहर में रैली के लिए पुरानी व नई अनाज मंडी का स्थान तय किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाना खंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें गांव में रैली-नुक्कड़ जनसभा व प्रचार सामग्री चस्पा करने के लिए गांव करेला, राजगढ़, देशखेड़ा, मालवी, लजवाना खुर्द, अनूपगढ़, शामलो खुर्द, बराड़खेड़ा, किनाना, बुवाना, पड़ाना, खिमा खेड़ी, शामलो कलां, बुढ़ाखेड़ा लाठर, अकालगढ़, लिजवाना कलां, किलाजफरगढ़, पोली, हथवाला, गतोली, बुराडेहर, खरेंटी, गढ़वाली, खेड़ा बख्ता, झमोला, करसोला, सिरसा खेड़ी, रामकली, गोसाई खेड़ा, फतेहगढ़, नंदगढ़, ब्राह्मणवास, देवरड़, कमाच खेड़ा, मेहरड़ा, शादीपुरा, ढिगाना, जैजैवंती में रैली व बैनर लगाने के लिए चौपाल और बस स्टैंड का स्थान निर्धारित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि गठित की गई टीमें मॉनीटरिंग करेंगी। किसी भी रूप से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इस पर प्रशासन का विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed