{"_id":"66f9a2edb0aa47a4f1060bd4","slug":"piles-of-dirt-in-the-old-grain-market-jind-news-c-199-1-sroh1006-123715-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरानी अनाज मंडी में गंदगी के लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरानी अनाज मंडी में गंदगी के लगे ढेर
Mon, 30 Sep 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी12-पुरानी मंडी में लगे गंदगी के ढेर। संवाद
उचाना। पुरानी मंडी में लगे गंदगी के ढेर की वजह से यहां आने वाले लोगों के साथ किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। फसल का सीजन शुरू हो चुका है। मंडी में कपास, धान की आवक शुरू हो चुकी है। आढ़तियों, किसानों, राहगीरों ने मांग की है कि मंडी की नियमित सफाई करवाने के साथ जो गंदगी के ढेर मंडी में नजर आते हैं उनको भी उठवाया जाए, ताकि फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी न हो। मंडी से होकर आने-जाने वालों को भी कूड़ा-कर्कट फड़ पर फैलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजबीर, राजेंद्र, सुखबीर ने कहा कि मार्केट कमेटी हर साल करोड़ों रुपये मार्केट फीस के रूप में वसूलती है। बिकने के लिए अनाज भी मंडी में आने लगा है। फसल का सीजन देखते हुए सफाई व्यवस्था का पुख्ता प्रबंधन करना चाहिए, ताकि मंडी में आने वाले किसान को किसी तरह की परेशानी न हो। किसानों फसल लेकर मंडी में आने लगे हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था मंडी में नजर आनी चाहिए।
सफाई व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध है। जहां सफाई के बाद कूड़ा-कर्कट है उसको उठवा दिया जाएगा। -संदीप कासनिया, सचिव, मार्केट कमेटी, उचाना