फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pigion gambling

पेगां गांव में कबूतर उड़ाने की प्रतियोगिता करने के आठ आरोपियों को वन्य प्राणी विभाग की टीम ने पकड़ा

Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
pigion gambling
जींद। पेगां गांव में शुक्रवार को कबूतर उड़ाने की प्रतियोगिता करने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस व वन्य प्रणी विभाग की टीम ने आठ लोगों पकड़ा। हालांकि वन्य संरक्षण टीम ने इनको 15 हजार रुपये का जुर्माना कर छोड़ दिया और कबूतरों को मुक्त करवा दिया। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह व वन्य प्राणी संरक्षण अधिकारी जयविंद्र ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि पेगां गांव में आठ लोग शर्त लगाकर कबूतर उड़ा रहे थे। जिनकी शर्त थी कि जिसका कबूतर सबसे अंत तक उड़ेगा उसको 51 हजार रुपये इनाम मिलेगा। इसकी सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची तो लोग फरार हो गए। इसके बाद टीम ने ग्राम वासियों की मदद से आरोपियों से पूछताछ की। इसमें आठ आरोपियों को शर्त लगाकर कबूतर उड़ाने का अरोपी पाया गया। विभाग द्वारा 16 कबूतरों को कब्जे में लेकर आजाद करवाया। इसमें पुलिस ने अलेवा निवासी सचिन, विजय, सुरजमल, पेगां निवासी साहिल, सुखबीर, जींद निवासी सोनू, राजौंद निवासी संजय तथा सोनू को पकड़ा गया। इन सभी पर वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने आरोपियों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed