फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Physicians working in civil hospital emergency ward landed on arbitrary

मनमानी पर उतरे नागरिक अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में काम करने वाले चिकित्सक

Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Physicians working in civil hospital emergency ward landed on arbitrary
नागरिक अस्पताल के पार्क में चिकित्सक के रवैये के प्रति रोष जताते लोग। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत चिकित्सक आजकल मनमानी कर रहे हैं। एक महीने में दो ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें चिकित्सकों ने एमएलआर काटने से मना कर दिया है। अस्पताल प्रशासन भी इन चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी कारण यह चिकित्सक मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज रहे हैं। 15 दिन पहले भी एक व्यक्ति को एमएलआर कटवाने के लिए नागरिक अस्पताल से मायूस होकर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिमला राठी को दी शिकायत में गांव मालसरी खेड़ा निवासी नजीर हुसैन ने कहा कि उसकी बुआ की बेटी अशरफगढ़ निवासी जन्नत, उसके ससुर अली मोहम्मद व उसकी बेटी को उपचार के लिए आठ अगस्त को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया था। यह तीनों एक झगड़े में घायल हो गए थे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीक्षा यादव ने एमएलआर काटने से मना कर दिया। इसके अलावा उनका उपचार भी करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीएमओ डॉ. बिमला राठी से बातचीत की तो चिकित्सक ने केवल जन्नत की एमएलआर काटी अन्य से कहा कि उनका एरिया सीएचसी कंडेला में पड़ता है, इसलिए वह वहीं पर एमएलआर कटवाएं। नजीर हुसैन ने कहा कि उनको दो दिन से नागरिक अस्पताल में उपचार नहीं मिला है और वह दिनभर इलाज के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन

पार्क में बैठकर जताया रोष
नजीर हुसैन सोमवार को फिर घायलों को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे तो डॉ. दीक्षा यादव ने अपना रवैया नहीं बदला और कहा कि पहले वह लोग उनसे लिखित में माफी मांगे, उसके बाद ही वह उपचार करेंगी। घायलों ने नागरिक अस्पताल के पार्क में बैठकर रोष जताया और कहा कि यदि जरूरतमंद लोगों का नागरिक अस्पताल में उपचार ही नहीं करना तो फिर यह किस काम का।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीर हुसैन की शिकायत मिली है। उपचार कोई भी व्यक्ति जिले में कहीं भी करवा सकता है। एमएलआर संबंधित व्यक्ति को अपने निजी स्वास्थ्य केंद्र पर ही कटवानी होती है। एमएलआर काटने वाले चिकित्सक को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं, इसलिए किसी दूसरे क्षेत्र के व्यक्ति की एमएलआर नागरिक अस्पताल का चिकित्सक काटकर कैसे कोर्ट के चक्कर काटेगा। फिलहाल हर स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक उपलब्ध हैं। फिर भी चिकित्सक को बोलकर एमएलआर कटवाई गई है। चिकित्सक के खिलाफ इस शिकायत में कोई कार्रवाई नहीं बनती।
डॉ. बिमला राठी, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed