{"_id":"69c8268563ad15928204147e","slug":"petrol-and-diesel-prices-will-rise-after-bengal-elections-dushyant-chautala-jind-news-c-199-1-jnd1010-150723-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल व डीजल के दाम : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल व डीजल के दाम : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
28जेएनडी31: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बंगाल का चुनाव खत्म होते ही देश की जनता पर बोझ दोबारा डालने का काम केंद्र सरकार करेगी। चुनाव के पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ेंगे। पीएम ने मुख्यमंत्रियों से बैठक कर चर्चा की कि आपातकाल जैसी स्थिति देश में नहीं है।
उन्होंने कहा कि दस रुपए पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करना ये साफ दिखाता है कि पेट्रोलियम कंपनी के नुकसान की भरपाई केंद्र अपने खजाने से कर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शनिवार को देर शाम उचाना हलके के करसिंधु गांव पहुंचे। सतबीर नंबरदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
केंद्र, प्रदेश, इनेलो, कांग्रेस पर पत्रकार वार्ता में जमकर निशाना दुष्यंत चौटाला ने साधा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनकी विफल रणनीति थी कि विश्वस्तर पर जो तैयारी होनी थी वो नहीं हो पाई। आमजन को बिना किसी युद्ध जैसी स्थिति के भी मार झेलनी पड़ रही है। सीएम ने उचाना आकर सिर्फ 33 लाख की घोषणा के अलावा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
जो घोषणाएं व उद्घाटन हुए, आज से दो साल पहले परियोजनाएं हमने लागू की थी। विकास रैली कितनी बार कर ले जब मनरेगा, आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को भाषण देना है तो मुख्यमंत्री पाकिस्तान में जाकर भी जनसभा कर लेंगे। सीएम जिस तरह से बार-बार पंजाब जा रहे हैं, ऐसा लगता है कि भाजपा उनको पंजाब का प्रभार सौंप देगी।
खरीद को लेकर बनाए गए नियमों पर कहा कि सरसों की खरीद शुरू कर दी है लेकिन मंडियों में आज बारदाना नहीं है। मंडियों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जो बारदाना जिला मुख्यालय पर आना था वो पर्याप्त मात्रा में नहीं आया। किसान की पीड़ा को बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, मालिकाना हक, पेपर, ट्रॉली पर नंबर प्लेट होनी चाहिए।
इस सीजन को लंबा करने के लिए सरकार किसानों के लिए नए नियम बना रही है। मौके पर जोरा सिंह डूमरखा, वीरेंद्र कौशिक, पप्पू नगूरां, कपिल खरकभूरा, धोला खटकड़, नसीब घसो, अश्वनी सुदकैन, रामनिवास सफा खेड़ी, मीनू, मघा, नन्हा मौजूद रहे।