फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People were sensitized through street plays, rallies, and public meetings.

हर बूंद की कीमत समझो, जल है तो कल है : राजेश वशिष्ठ

Thu, 28 May 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
People were sensitized through street plays, rallies, and public meetings.
28जेएनडी09: जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए छोटे बच्चे। स्रोत: अध्यापक
जींद। बढ़ते जल संकट को देखते हुए पहला कदम फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में व्यापक जल संरक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जल का अत्यधिक दोहन गंभीर समस्या बन चुका है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाली पीढ़ियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर बूंद की कीमत समझो, जल है तो कल है केवल नारा नहीं, बल्कि सभी के लिए चेतावनी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है। अभियान के दौरान वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकने, ड्रिप इरिगेशन अपनाने और पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और यदि अभी ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में हालात गंभीर हो सकते हैं। इस अवसर पर गौरव शर्मा, एडवोकेट मनोज कुमार, सुनील दत्त, मांगे राम और अर्चना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed