{"_id":"680d477b0cbc94ee800bc50a","slug":"people-thought-the-pipe-was-burning-when-they-turned-on-the-torch-they-saw-a-half-burnt-body-jind-news-c-199-1-sroh1006-133722-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोगों को लगा पाइप जल रही है, टॉर्च जलाकर देखा तो दिखी अधजली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोगों को लगा पाइप जल रही है, टॉर्च जलाकर देखा तो दिखी अधजली लाश
Sun, 27 Apr 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
जींद। भंभेवा गांव से कुछ दूरी पर सुंदर नहर ब्रांच के पास खेत में मिले अधजले शव के मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगते एरिया में तीन-चार जगह सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
भंभेवा निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुंदर ब्रांच नहर के पास अशोक, अनूप के खेतों में गेहूं के अवशेषों को मशीन से काटने का ठेका लिया हुआ है। रात को मजदूरों से खेत में आग लगने की सूचना मिलने पर वह अपने भतीजे के साथ खेत में पहुंचा। उसने देखा कि पाला के खेत में आग लगी हुई है। वह अपने भतीजे के साथ नहर पटरी से उतर खेत में जाकर आग बुझाने लगा। उन्होंने सोचा कि खेत में रखी पाइप जल गई है। जब उन्होंने टार्च जला कर देखा तो 25 वर्षीय युवक की अधजली लाश पड़ी हुई थी। जब उसने मजदूरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो व्यक्ति खेत में देखे गए थे, जो आग लगाकर बाइक पर नहर पटरी से गांव निजामपुर की तरफ भाग गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या शव को खुर्द बुर्द करने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिनाख्त होने के बाद ही हो सकता है हत्या का खुलासा
मृतक की पहचान न होना पुलिस के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो पाई। यह तो साफ है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए खेत में जलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
-- दीवान सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा