फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People struggling with unemployment, life has become difficult: Dahiya

बेरोजगारी से जूझ रहे लोग, जीवन निर्वहन हुआ मुश्किल : दहिया

Mon, 07 Oct 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
People struggling with unemployment, life has become difficult: Dahiya
जींद। लजवाना खुर्द गांव में चलाए जा रहे दस दिवसीय अचार, पापड़ एवं मसाला पाउडर बनाने के प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि पीएनबी मनोहरपुर शाखा प्रबंधक सुनील ढांडा ने शिरकत की।
विज्ञापन

ढांडा ने बताया कि आज के युग में महिलाएं कैसे अपना रोजगार करके आगे बढ़ रही है। कितने बड़े स्तर तक अपना काम कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करके सरकार की चलाई जा रही स्कीमों के तहत सब्सिडी वाला लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकती है। ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुखबीर दहिया ने सरकार की स्कीमों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस कारण जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है। अचार पापड़ एवं मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपना व्यवसाय कर सकते हैं। इससे प्रशिक्षणार्थियों की जीवन शैली में बदलाव होगा। इस अवसर पर प्रह्लाद सिंह, गौरी शंकर, निशा, कुसुम देवी, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed