{"_id":"669d6d55e5d0619f4f07cbc6","slug":"people-of-the-city-troubled-by-power-cut-created-a-jam-jind-news-c-199-1-sroh1006-120292-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कट से परेशान शहर के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कट से परेशान शहर के लोगों ने लगाया जाम
Mon, 22 Jul 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी15-रामराय गेट पर अवरोधक डालकर नारेबाजी करते शहरवासी। संवाद
जींद। बिजली की समस्या से परेशान शहर की कई कॉलोनी के लोगों ने रविवार को रामराय गेट पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। लगातार कट लगते रहते हैं। पूरी रात जाग कर काटनी पड़ रही है। जाम लगाने की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह तथा बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ज्यादा क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक लगाए गए जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को रामराये गेट के आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों ने उस समय धैर्य खो दिया जब रात में गुल हुई बिजली सुबह तक नहीं बहाल हुई। गुस्साए लोगों ने रामराय गेट पर जाम लगा दिया। इसके चलते शहर के अंदर से जाने वाला रामराय गेट-झांज गेट मार्ग बाधित हो गया।
शहरवासियों का कहना था कि उनके इलाके में बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। लगातार कट लगते रहते हैं। बिजली अधिकारियों से शिकायत करने पर आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। रात से बिजली गुल है। दिन के 11 बजे तक आपूर्ति नहीं हुई है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगाने की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर वे बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान पर अड़े रहे। आखिरकार बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बड़ा रखवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ओवरलोड के कारण रामराय गेट एरिया की बिजली बाधित हो गई थी। इसके कारण लोगों ने जाम लगाया था। ओवरलोड खत्म करने के लिए ज्यादा क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। उसके बाद लोगों को बिजली कटों से निजात मिले जाएगी। -राजकुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम, जींद।