फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Scheme Number 19 blocked the road

Jind News: स्कीम नंबर 19 के लोगों ने लगाया जाम

Fri, 18 Jul 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
People of Scheme Number 19 blocked the road
17जेएनडी21-गोहाना रोड पर जाम के दौरान फंसे वाहन। संवाद
जींद। स्कीम नंबर 19 के लोगों ने वीरवार को टूटी सड़कों और बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के रोष स्वरूप गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और समस्याओं के निदान का आश्वासन दे जाम खुलवाया। लगभग आधा घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम लगा रहे लोगों का कहना था कि नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनका जीवन नारकीय हो गया है। लोग पुराने रजबाहा रोड पर नगर परिषद कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। यहां से नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जींद-गोहाना मार्ग पर आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने कहा कि स्कीम नंबर पांच और कौशिक नगर में गली बनाने के लिए उखाड़ी थी लेकिन उखाड़ने के बाद उसे छोड़ दिया गया। न तो गली को बनाया जा रहा है और न ही उसे पहले की तरह समतल किया जा रहा है। कोर्ट में केस होने की वजह से नगर परिषद इस गली का निर्माण नही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
छह माह से अटका गली का निर्माण
कॉलोनीवासियों ने कहा कि उखाड़ने से पहले गली जिस स्थिति में थी। नगर परिषद उसी स्थिति में करके गली को चलने लायक बना दे। कोर्ट से स्टे हटने के बाद गली का नए सिरे से निर्माण कर दिया जाए। छह महीने से गली का निर्माण कार्य अटकने से काफी परेशानी हो रही है। नगर परिषद कार्यालय के पास से यह गली गोहाना रोड के साथ-साथ रानी तालाब तक जाती है। स्कीम नंबर 19 की मार्केट के अलावा रिहायशी क्षेत्र और कौशिक नगर के लोगों का यह मुख्य रास्ता है। वहीं गोहाना रोड पर नगर परिषद कार्यालय से लेकर रानी तालाब तक दुकानें बनी हुई हैं। गली उखाड़े जाने से दुकानों का भी एक और रास्ता बंद है। साथ ही स्कीम नंबर 19 और कौशिक नगर जाने का मुख्य रास्ता भी बंद है। गली के निर्माण को लेकर वे कई बार डीसी, जिला नगर आयुक्त से मिल चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। गली उखड़ने के कारण सीवरेज भी ब्लॉक पड़े हैं जिससे कॉलोनियों में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।


----वर्जनकोर्ट से स्टे होने के कारण इस गली का निर्माण रुका हुआ है। जमीन का इंतकाल नगर परिषद के नाम हो गया है। कोर्ट से स्टे हटने के बाद गली का निर्माण कराया जाएगा।
-ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

17जेएनडी21-गोहाना रोड पर जाम के दौरान फंसे वाहन। संवाद

17जेएनडी21-गोहाना रोड पर जाम के दौरान फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed