{"_id":"69a49718463765cb2a03cca1","slug":"people-of-punjab-and-haryana-never-accepted-oppression-jagjit-singh-dallewal-jind-news-c-199-1-sroh1009-149298-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब और हरियाणा के लोग जुल्म को कभी स्वीकार नहीं किया : जगजीत सिंह डल्लेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब और हरियाणा के लोग जुल्म को कभी स्वीकार नहीं किया : जगजीत सिंह डल्लेवाल
विज्ञापन
01जेएनडी19: किसान जागृति यात्रा में मौजूद किसान व किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
जींद। किसान जागृति यात्रा 25वें दिन जींद की जाट धर्मशाला पहुंची। इसमें किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। प्रदेश से हजारों किसान महापंचायत में पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
जींद पहुंचने से पहले यात्रा का खरखौदा अनाज मंडी, सिसाना, गोरड़, भैंसवाल चौक, गोहाना सब्जी मंडी, नूरान खेड़ा और ललित खेड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और जुल्म को कभी स्वीकार नहीं किया।
उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है। इस समझौते से खेती, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र पर गंभीर असर पड़ेगा जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, किसानों की कर्जमुक्ति और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना किसानों की प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
महापंचायत में अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि 19 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके और मुक्त व्यापार समझौते से कृषि क्षेत्र को बाहर रखने की मांग को मजबूती दी जा सके।
इस अवसर पर सुरेश पाटिल (कर्नाटक), सतनाम सिंह बेहरु (पंजाब), अरुण पटेल (मध्यप्रदेश), इंदरजीत पन्नीवाला (राजस्थान), होशियार सिंह गिल, वीरेंद्र पहल, हर्षदीप सिंह, बलवान लोहान, दशरथ मलिक, शमशेर पूनिया, मनोज जागलान, सुनील मलिक, लीलू मास्टर, हर्षदीप सिंह गिल, बलप्रीत सिंह, शमशेर तितरम, सोनवीर सिंह, होशियार सिंह खरल, भूपेंद्र जागलान, सुनील बद्दोवाल, जगतार सिंह आदि मौजूद रहे